1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों ने पीएम मोंदी से की मुलाकात

राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों ने पीएम मोंदी से की मुलाकात

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों ने पीएम मोंदी से की मुलाकात

अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए बने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्यों ने इसके अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की अगुआई में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात में पीएम मोदी को उन्होंने मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम के लिए न्योता दिया।

बैठक के बाद जब ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से पूछा गया कि पीएम से मुलाकात में क्या बात हुई तो उन्होंने कहा कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी। प्रधानमंत्री ने ट्रस्ट के सदस्यों को बुलाया था, यह पूरी तरह एक शिष्टाचार भेंट थी।

ट्रस्ट की पहली बैठक में महंत तृत्यगोपाल दास को अध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष चंपत राय को महामंत्री और प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा को मंदिर निर्माण समिति का अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा स्वामी गोविंद देव गिरी को ट्रस्ट का कोषाध्यक्ष चुना गया। ट्रस्ट की पहली बैठक में फैसला हुआ कि अयोध्या में स्टेट बैंक ऑफि इंजिया की शाखा में उसका एक खाता खुलेगा। मंदिर निर्माण में सहयोग देने की इच्छा रखने वाले उस अकाउंट में चंदा दे सकते हैं।

इस बैठ में मंदिर निर्माण की तिथि को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ, बैठक के बाद ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी ने बताया था कि अगली बैठक अयोध्या में होगी जिसमें मंदिर निर्माण के मुहूर्त पर फैसला होगा। यह बैठक अगले महीने 3 और 4 मार्च को अयोध्या में होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...