अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप परिवार संग भारत के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। इसी बीच अमेरिका की प्रथम महिला और ट्रंप की पत्नी मेलानिया दिल्ली के नानकपुरा में स्थित सर्वोदय विद्यालय में पहुंची। जहां पर बच्चियों ने उनका टीका लगाकर स्वागत किया।

बता दें कि इस कार्यक्रम में मेलानिया अकेले पहुंची हैं। उनके पहुंचने से पहले स्कूल को काफी अच्छे तरीके से सजाया गया।

जहां पर बच्चों ने शिक्षको के साथ मिलकर मेलानिया का खास तरीके से स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने बच्चों और शिक्षको के साथ वक्त बिताया।

तो वहीं बच्चों से मिलने के बाद मेलानिया ने कहा, नमस्ते! यह बहुत खूबसूरत स्कूल है। पारंपरिक नृत्य प्रदर्शन के साथ मेरा स्वागत करने के लिए धन्यवाद। यह भारत की मेरी पहली यात्रा है, यहां के लोग बहुत स्वागत करने वाले और दयालु हैं।