1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्ली: हार के बाद पहली बार मनोज तिवारी से मिले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा

दिल्ली: हार के बाद पहली बार मनोज तिवारी से मिले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली: हार के बाद पहली बार मनोज तिवारी से मिले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा

दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद मनोज तिवारी के इस्तीफे की अटकलें तेज हो गई थी, गुरुवार को दिल्ली चुनाव के नतीजे आने के बाद पहली बार पार्टी दफ्तर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बैठक बुलाई। इस बैठक में दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी भी मौजूद रहे।

दोनों के बीच ये मुलाकात ऐसे समय में हुई जब दिल्ली चुनाव में मिली हार के बाद मनोज तिवारी की दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष पद से इस्तीफे की अटकलें तेज हैं। हालांकि बुधवार को खबर आई थी कि मनोज तिवारी ने इस्तीफा दे दिया है लेकिन भाजपा हाईकमान ने उनके इस्तीफे को स्वीकार नहीं किया।

खबरों की माने तो यह बैठक करीब दो घंटे चली और इसमें बीजेपी के लगभग सभी महासचिवों ने हिस्सा लिया। बैठक में चुनाव और संगठन सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

गौरतलब हो कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जबरदस्त जीत हासिल की। दिल्ली की 70 सीटों में से उसने 62 सीटों पर अपना कब्जा जमाया। वहीं बीजेपी के खाते में महज 8 सीटें ही आ सकी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...