संत रविदास की 643वीं पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रविवार को वाराणसी दौरे पर पहुंची। इस अवसर पर प्रियंका गांधी ने संत रविदास मंदिर में दर्शन किया। प्रियंका ने संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर परिक्रमा की। सेवादार से प्रसाद भी लिया।
वहीं दौरे के दौरान बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर ट्विटर के जारिए निशाना साधा। मायावती ने ट्वीट में लिखा कि, कांग्रेस और बीजेपी सत्ता में होने पर संत रविदास को कभी सम्मान नहीं देती हैं। सत्ता से बाहर होने पर यह पार्टियां मंदिर और अन्य स्थलों पर नाटकबाजी करना शुरू कर देती है। इनसे सतर्क रहने की बेहद जरूरत है।
इसके साथ बीएसपी सुप्रीमो ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा कि, बहुजन समाजवादी पार्टी (बीएसपी) ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसने अपनी सरकार के समय इनको विभिन्न स्तर पर पूरा-पूरा मान-सम्मान दिया है।
साथ ही उन्होंने कहा कि, जिसे अब विरोधी पार्टियां एक-एक करके खत्म करने का काम करने में लगी हुई हैं। यह अति निन्दनीय है। बता दें कि, प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक ट्वीट में लिखा, ‘ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सबन को अन्न। छोट-बड़ों सब सम बसै, रैदास रहे प्रसन्न। जगत पितामा, साहिबे कमाल, सदगुरु श्री रविदास जी महाराज की जयंती की आप सबको लख लख बधाइयां। संत शिरोमणि गुरु रविदास जन्मस्थान मंदिर की चौखट पर मत्था टेकने आज बनारस में रहूंगी।
आको बता दें कि, दस जनवरी को प्रियंका गांधी बनारस के राजघाट स्थित संत रविदास मंदिर में दर्शन करने पहुंची थीं। वहां से नाव से वह पंचगंगा घाट स्थित श्रीमठ गई थीं। प्रियंका काशी विश्वनाथ मंदिर भी गई थीं। वहीं प्रियंका अपनी मां सोनिया गांधी के साथ जनवरी में कई बार रायबरेली का दौरा कर चुकी है।