1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. मनोज तिवारी ने कृषि कानून को लेकर कही बड़ी बात,पढ़े

मनोज तिवारी ने कृषि कानून को लेकर कही बड़ी बात,पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मनोज तिवारी ने कृषि कानून को लेकर कही बड़ी बात,पढ़े

केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन बिल को लेकर देशभर में चल रहे प्रदर्शन ख़त्म होने का नाम नहीं रे रहा है। इस प्रदर्शन को कांग्रेस पार्टी जम कर बढ़ावा दे रही है।

इस बिल को लेकर कांग्रेस पार्टी अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट पर वीडियो शेयर करके लगातार ट्वीट कर रही है। और आज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं आज इंडिया गेट पर प्रदर्शन किया है।

उस प्रदर्शन में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एक ट्रैक्टर में आग लगा दी। इससे ट्रैक्टर जल कर खाक हो गया। जिसको लेकर बीजेपी के नेता मनोज तिवारी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया।

उन्होंने लिखा अराजकता की पटकथा लिख अब देश का माहौल ख़राब करना चाहते है और किसानों के नाम पर अपना राजनैतिक हित साधने की कोशिश कर रहे, आगजनी करने वालों पर हो कठोर कार्यवाही कोंग्रेस, वर्षों के किसानों के शोषण से कृषि जगत को आज़ादी दिलाने वाले विल के पास होने पे काहे परेशान बा ?

इसके बाद मनोज तिवारी ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने बोला आज ट्रैक्टर जलाया है जो किसानों की समृद्धि है। आप को बता दे कि कृषि कानून के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश जैसे क्षेत्रों में इसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...