1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की हालत में सुधार, जल्द जनरल वार्ड में होंगे शिफ्ट

उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की हालत में सुधार, जल्द जनरल वार्ड में होंगे शिफ्ट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की हालत में सुधार, जल्द जनरल वार्ड में होंगे शिफ्ट

कोरोना के संक्रमण और डेंगू से जूझ रहे दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की तबीयत में सुधार हो रहा है। प्लेटलेट्स की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उन्हें आईसीयू से जनरल वार्ड में शिफ्ट किया जा सकता है। शुक्रवार को उनकी प्लाज्मा थैरेपी की गई थी।

मनीष सिसोदिया को गुरुवार शाम प्लेटलेट्स की संख्या गिरने और ऑक्सीजन का स्तर कम होने के चलते साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल वहीं पर उनका इलाज चल रहा है। मैक्स अस्पताल के सूत्रों के अनुसार सिसोदिया की तबीयत अब पहले से बेहतर है।

उप मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती सिसोदिया को शुक्रवार को प्लाज्मा थेरेपी दी गई थी। अब उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है। इससे पहले वह एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती थे।

14 सितंबर को वह कोरोना संक्रमित हो गए थे। इसके बाद से होम आइसोलेशन में थे। तबीयत बिगड़ने पर बीते बुधवार को उन्हें एलएनजेपी में भर्ती कराया गया। यहां पर हुई जांच में बृहस्पतिवार को उनमें डेंगू की भी पुष्टि हुई। शरीर में प्लेटलेट्स और ऑक्सीजन की मात्रा कम होने के कारण मैक्स अस्पताल ले जाया गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...