प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस को लेकर सार्क देशों के प्रतिनिधियों के साथ वीड़ियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से संबोधन शुरू किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि हमने जनवरी के मध्य से ही भारत में प्रवेश करने वाले लोगों की स्क्रीनिंग शुरू कर दिया था, जबकि यात्रा पर भी धीरे धीरे प्रतिबंध बढ़ रहे थे।
उन्होंने कहा कि हमने कमजोर समूहों तक पहुंचने के लिए विशेष प्रयास किए हैं। हमने अपने सिस्टम से देश भर के मेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षण देने के लिए तेजी से काम किया है।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि हमने विदेशों में अपने लोगों की काॅल का भी जवाब दिया है। हमने विभिन्न देशों से लगभग 1400 भारतीयों को निकाला है और पड़ोसी देशों के कुछ नागरिकों की भी मदद की है। पीएम मोदी ने सार्क देशों से कहा कि हम इस चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है हमें घबराने की जरूरत नही है
पीएम मोदी के संबोधन के बाद मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोहिल ने सार्क देशों को संबोधित करते हुए, अपने संबोधन में कहा कि मैं अपना संबोधन कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए पीएम मोदी द्वारा बुलाई गई इस का कांफ्रेसिंग के लिए उन्हें धन्यवाद देकर शुरू करूंगा।
उन्होंने कहा कि कोई भी देश वायरस का मुकाबला करने में सफल नहीं हो सकता है। राष्ट्रपति सोहिल ने कहा कि मालदीव भारत से सहायता प्राप्त करने के भाग्यशाली रहा है और मै पीएम मोदी और भारत के लोगों की सराहना करता हूं।
बता दे, कि विश्व स्वास्थय संगठन ने कोरोना वायरस को अन्तरराष्ट्रीय महामारी घोषित कर रखी है।