1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मैनपुरी: भाजपा नेता की कार पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं

मैनपुरी: भाजपा नेता की कार पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मैनपुरी: भाजपा नेता की कार पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं

मैनपुरी : जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं. बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष की बेटे के सुरक्षा में लगे गनर पर शुक्रवार को बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, हमले में गनर गंभीर रूप से घायल हो गयाा। जिसे आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई हैं। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई हैं।

मामला कोतवाली क्षेत्र में स्टेशन रोड का है. बदमाशों हमले का शिकार हुआ गनर हरेंद्र हैं, जो बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष के बेटे की सुरक्षा में लगा हैं। शुक्रवार को बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। ताबड़तोड़ गोलियां चलने से मौके पर भगदड़ मच गई। लोग जहां तहां दुबक गए। फायरिंग करके बदमाश फरार हो गए।

भाजपा नेता के गनर पर फायरिंग की खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम हमलावरों की तलाश में लग गई हैं।

पुलिस की मानें तो हमलावर पूर्व जिला अध्यक्ष के बेटे की हत्या की फिराक में आए थे। हमलावरों को पता था कि कार में भाजपा नेता का बेटा बैठा हैं।

मगर कार के शीशा काले होने की वजह से हमलावर सही पहचान नहीं कर सके. हमलावरों ने कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की फरार हो गए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...