महाराष्ट्र में अब निजी लैब से कोरोना की जांच कराने के लिए कम कीमत चुकानी पड़ेगी। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शनिवार को कहा कि सरकार ने निजी लैब से जांच की कीमत 4500 रूपये से घटाकर 2200 रूपये कर दी है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, अस्पतालों से वायरल ट्रांसपोर्ट मीडिया (वीटीएम) के जरिए मुंह की लार के नमूने एकत्र करने के लिए 2200 रूपये लिए जाएंगे। जबकि घर से नमूने एकत्र करने के लिए 2800 रूपये देने होंगे। इससे पहले यह कीमत क्रमशः 4500 और 5200 रूपये थी।
उन्होंने कहा कि निजी लैब अब इससे ज्यादा नहीं वसूल पाएंगे। अगर निजी लैब ज्यादा दाम वसूलते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही राजेश टोपे ने दावा किया कि यह नई दरें देश में सबसे कम होगी। महाराष्ट्र में कोरोना की जांच के लिए 91 निजी लैब है।