1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. महाराष्ट्र : कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में 6555 केस सामने आये

महाराष्ट्र : कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में 6555 केस सामने आये

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
महाराष्ट्र : कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में 6555 केस सामने आये

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। यहां हर दिन मिलने वाले मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को राज्य में 6555 केस सामने आये और 151 लोगों की जान चली गयी।

यहां अब तक 206619 कोरोना के मामले सामने आए हैं और अब तक कुल 8822 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा बीमारी से ठीक हुए लोगों की कुल संख्या 111740 तक पहुंच गई है।

फिलहाल राज्य में 86,057 मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक राज्य भर में 11,12,442 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है।

आपको बता दे कि इस देश में कल एक ही दिन में 25 हज़ार से अधिक केस मिले है जो की एक दिन में मिलने वाले मरीजों में सबसे अधिक उछाल था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...