महाराष्ट्र में कल एक ही दिन में 200 से अधिक लोगों की इस कोरोना से मौत हुई है जिसके बाद इस राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 9000 को पार कर गयी है। यह संख्या इस देश में सर्वाधिक है।
वहीं बीते 24 घंटे में राज्य में 5368 नए केस सामने आए हैं और इसके साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 211987 हो गई है।
वहीं अब तक 1,15,262 मरीज ठीक होकर घर वापस लौट चुके हैं, कल 3522 मरीज ठीक हुए हैं वहीं 87681 मरीजों का अब भी इलाज चल रहा है।
सिर्फ मुंबई की करें तो यहां पर अब तक 85724 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं और अब तक कोरोना की वजह से 4938 लोगों की जान गई है। यहां पर एक्टिव केसों की कुल संख्या 23624 है।