देश में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। आपको बता दे देश में मरीजों की संख्या आठ लाख के पार चली गयी है वहीं महराष्ट्र में यह संख्या ढाई लाख को पार कर गयी है।
प्रदेश में रोज़ रिकॉर्ड मरीज मिल रहे है। आपको बता दे कि पिछले चौबीस घंटे में राज्य में 7,827 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है वहीं इस दौरान 173 लोगों की मौत हुई है।
इसी तरह से अब राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों का कुल आंकड़ा 2,54,427 तक जा पहुंचा है. इसमें से 1,40,325 मरीज़ ठीक होकर घर जा चुके है।
महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में अब तक कोरोना से 10,289 लोगों की जान गई है। राज्य में अब तक 13,17,895 नमूनों की जांच की गई है. वहीं, राज्य में फिलहाल 1,03,813 एक्टिव मरीज़ हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है।