महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा 139 लोगों की मौत हो गई है। शुक्रवार को 2436 नए मामलों के बाद अब राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 80,229 तक पहुंच गई है। वहीं मुंबई में 1149 नए मरीज मिले है, जिसके बाद मुंबई में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 46,080 हो गई है।
राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 139 मृतकों में से 54 लोग मुंबई के और 30 लोग ठाणे के है। इसके अलावा पुणे में 14, जलगांव में 14, मालेगांव में आठ, कल्याण-डोंबिवली में सात और नासिक में दो लोगों की मौत हुई है।
शुक्रवार तक महाराष्ट्र में 2849 लोगों की मौत हो गई है। सरकार का कहना है कि राज्य में मृत्यु का आंकड़ा 3.55 प्रतिशत है जबकि कोरोना वायरस के संक्रमण से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 43.81 फीसदी है।