रिपोर्ट: मोहम्मद आबिद
भोपाल: एक लम्बे अरसे के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो रहा है जिसके लिए राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा भी इकट्ठा भी किया जा रहा है। चंदा इक्ट्ठा करने के लिए 4 लाख परिवारों कर पहुंचने की तैयारी की गई है । घर घर जा कर चंदा इक्ट्ठा किया जा रहा है। इसी कड़ी में राम मंदिर के लिए मांगे जा रहे चंदे पर आरोप प्रत्यारो की राजनीति भी जारी है।
राम मंदिर निर्माण के लिए मध्य प्रदेश में भी चंदा जुटाया जा रहा है, जहां कांग्रेस भी इसमें सहभागिता कर रही है। बता दें कि मध्य प्रदेश की कसरावद विधानसभा सीट से विधायक और कमलनाथ सरकार में कृषि मंत्री रह चुके सचिन यादव ने अपनी विधानसभा में राम मंदिर निर्माण के लिए सहभागिता महाभियान की शुरुआत की है। इसके लिए कांग्रेस विधायक सचिन यादव घर घर जाकर चंदा जुटा रहे हैं और राम मंदिर निर्माण के लिए लोगों से राशि एकत्रित कर रहे हैं।
कांग्रेस विधायक सचिन यादव के जरिए चंदा मांगने को बेहतर कदम बताया है और कहा की राम सभी के हैं और मंदिर निर्माण में योगदान के लिए सभी को आगे बढ़कर दान देना चाहिए, राम मंदिर निर्माण के लिए दान इकट्ठा भाजपा करे या कांग्रेस, इस पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

विधायक सचिन यादव का कहना है की घर घर जाकर मंदिर निर्माण के लिए चंदा जुटाया जा रहा है और दान पात्र भर जाने के बाद सील कर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के खाते में दान जमा करवा दिया जाएगा’।
वहीं कांग्रेस विधायक के इस कदम पर प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने कहा है की ‘आश्चर्य इस बात का है कि एक तरफ कांग्रेस नेता राम मंदिर निर्माण के लिए इकट्ठा कर रहे हैं लगता है भगवनान श्रीराम ने इन्हें सद्बुद्धि दे दी है’।