1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. फिर लौटा लॉकडाउन : मध्य प्रदेश में हर हफ्ते फिर लगेगा

फिर लौटा लॉकडाउन : मध्य प्रदेश में हर हफ्ते फिर लगेगा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फिर लौटा लॉकडाउन : मध्य प्रदेश में हर हफ्ते फिर लगेगा

पीएम मोदी के आह्वान पर मार्च से मई तक पुरे देश में लॉकडाउन किया गया था लेकिन उसके बाद भी कई राज्यों में कोरोना प्रसार रुक नहीं रहा है। मध्यप्रदेश उन्ही राज्यों में से एक है।

ऐसे कई राज्य है जिन्होंने लॉकडाउन बढ़ाया है और पाबंदियां अभी भी जारी है और इस लिस्ट में एमपी का नाम भी जुड़ गया है।

आपको बता दे कि एमपी में रोज़ नए मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है और यही कारण है कि सरकार ने अब हर हफ्ते लॉकडाउन लगाने के निर्णय ले लिया है।

 मध्यप्रदेश में कोरोना के कुल 16,036 मामले अबतक सामने आ चुके हैं जबकि इससे 629 लोगों की अबतक मौत हो चुकी है।

अब इसी को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया है कि  हर रविवार को पूरे मध्यप्रदेश में लॉकडाउन रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अब बॉर्डर पर एक बार फिर अन्य प्रदेशों से आने वालों की जांच शुरू की जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...