1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबाद के मोदीनगर की गोविंद पुरी कॉलोनी में पार्क के सामने लगा कूड़े का ढेर

गाजियाबाद के मोदीनगर की गोविंद पुरी कॉलोनी में पार्क के सामने लगा कूड़े का ढेर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गाजियाबाद के मोदीनगर की गोविंद पुरी कॉलोनी में पार्क के सामने लगा कूड़े का ढेर

गाजियाबाद के मोदीनगर की गोविंद पुरी कॉलोनी में पार्क के सामने लगा कूड़े का ढेर

गाजियाबाद के मोदीनगर की गोविंद पुरी कॉलोनी में पार्क के सामने कूड़े का अंबार लगा हुआ हैं। जिसकी वजह से पार्क में आने जाने वाले लोगों सहित स्थानीय निवासियों को गंदगी और बदबू का सामना करना पड़ता हैं।

कोरोना महामारी के दौरान जहां एक और स्वच्छता को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा हैं। बड़े स्तर पर साफ- सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मोदीनगर क्षेत्र के गोविंद पुरी कॉलोनी में रामलीला मैदान पार्क के सामने कूड़े का अंबार लगा हुआ हैं। जिसकी वजह से स्थानीय निवासियों सहित पार्क में आने जाने वाले लोगों को बदबू और गंदगी का सामना करना पड़ता हैं।

मोदीनगर क्षेत्र के गोविंदपुरी निवासी गौरव ने बताया कि यहां की सड़कों पर पूरे दिन कूड़ा फैला रहता हैं। पार्क के सामने कूड़ा पड़ा होने से पूरे दिन बदबू फैली रहती है और यहां से आने जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। पार्क के सामने कूड़े की साफ-सफाई को लेकर वह वार्ड मेंबर सहित नगर पालिका परिषद के अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं होती है.

पार्क के सामने लगा है कूड़े का अंबार

स्थानीय निवासी श्यामलाल कामरा ने बताया कि पार्क के सामने हमेशा कूड़ा फैला रहता हैं। लेकिन इस कूड़े को उठाने के लिए कोई भी कर्मचारी नहीं आता हैं। जिसके कारण कूड़े में पड़ी हुई पन्नी को आवारा जानवर खाते हैं और उनकी मृत्यु तक हो जाती हैं।

 

पार्क के आस-पास फैली रहती है गंदगी और बदबू

स्थानीय निवासी अरविंद सिंह ने बताया कि कूड़े की वजह से गंदगी और बदबू फैली रहती हैं। जबकि वहीं दूसरी ओर कोरोनाकाल की वजह से ज्यादा सफाई होनी चाहिए लेकिन उनके यहां पर गंदगी का अंबार लगा हुआ हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...