1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. रोज़गार-विकास की तरह कोरोना का असली डेटा भी जनता से छिपा रही सरकार : राहुल गांधी

रोज़गार-विकास की तरह कोरोना का असली डेटा भी जनता से छिपा रही सरकार : राहुल गांधी

By: Amit ranjan 
Updated:
रोज़गार-विकास की तरह कोरोना का असली डेटा भी जनता से छिपा रही सरकार : राहुल गांधी

नई दिल्ली : देश में जारी कोरोना संकट के बीच लगातार बीजेपी पर हमलावर रूख अख्तियार किये हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर बीजेपी पर हमला किया है। एक तरफ जहां उन्होंने केंद्र सरकार पर कोरोना महामारी का असली आंकड़ा जनता से छिपाने की बात कहीं, वहीं एक अन्य ट्वीट में उन्होंने भारत को बीजेपी के ‘सिस्टम’ का शिकार बनाने का आरोप लगाया।

 

राहुल गांधी ने सोमवार को ट्वीट करते हुए कहा कि, “रोज़गार और विकास की तरह केंद्र सरकार कोरोना का असली डेटा भी जनता तक नहीं पहुंचने दे रही। महामारी ना सही, महामारी का सच तो नियंत्रण में कर ही लिया!।”

 

जबकि, इससे पहले एक अन्य ट्वीट में कांग्रेस नेता ने कहा कि, ‘‘चर्चा बहुत हो चुकी। देशवासियों को वैक्सीन मुफ़्त मिलनी चाहिए- बात ख़त्म। मत बनाओ भारत को बीजेपी सिस्टम का शिकार।’’ राहुल गांधी और कांग्रेस पिछले कई हफ्तों से यह मांग कर रहे हैं कि देश के सभी नागरिकों को मुफ्त टीका उपलब्ध कराया जाए।

उल्लेखनीय है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित कोविशील्ड टीका राज्य सरकारों को 400 रुपये प्रति खुराक और निजी अस्पतालों को 600 रुपये में मिलेगा। वहीं दूसरी तरफ, भारत बायोटेक का टीका कोवैक्सीन टीका प्रति खुराक राज्यों को 600 रुपये और निजी अस्पतालों को 1200 रुपये में मिलेगा। वैसे, कई राज्य सरकारों ने घोषणा की है कि उनके यहां लोगों को फ्री में टीका लगाया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...