1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. MBBS डिग्री की याद से भड़क गई लालू की बेटी, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री को कहा- मुंह थूर देंगे, जानिए क्या है पूरा मामला

MBBS डिग्री की याद से भड़क गई लालू की बेटी, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री को कहा- मुंह थूर देंगे, जानिए क्या है पूरा मामला

By: Amit ranjan 
Updated:
MBBS डिग्री की याद से भड़क गई लालू की बेटी, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री को कहा- मुंह थूर देंगे, जानिए क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली : बिहार की राजनीति में अपनी एक अलग पहचान रखने वाले पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू यादव जेल से बाहर आ चुके है, और लगातार अपने पार्टियों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे है। जिससे एक बार फिर ये खानदान बिहार पर राज कर सकें। अपने इसी योजना पर अमल करते हुए बिहार विपक्षी नेता तेजस्वी यादव ने अपने सरकारी आवास में कोविड केयर सेंटर खोल दिया, जहां कोरोना संक्रमितों का इलाज हो सकें।

वहीं सत्तापक्ष के नेता इसे तेजस्वी की राजनीतिक नौटंकी बता रहे हैं। जबकि अपने इस कोविड सेंटर को लेकर तेजस्वी लगातार नीतिश सरकार पर हमलावर रूख अख्तियार किये हुए है। इन सबके बीच बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी और लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य आमने-सामने आ गए हैं।

दरअसल, सुशील मोदी ने तेजस्वी की बहनों पर तंज कसा और पूछा कि उनकी दो बहनें MBBS हैं फिर कोरोना संक्रमण के दौरान उनकी सेवाएं क्यों नहीं ली गई? सुशील मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘तेजस्वी प्रसाद यादव को सरकारी आवास के बजाय अवैध तरीके से पटना में अर्जित दर्जनों मकानों में से किसी को कोविड अस्पताल बनाना चाहिए था, जहां गरीबों का मुफ्त में इलाज होता। कांति देवी ने मंत्री बनने के बदले जो दो मंजिला भवन तेजस्वी यादव को गिफ्ट किया था, उसमें या राबड़ी देवी के पास जो 10 फ्लैट बचे हैं, उनमें अस्पताल क्यों नहीं खोला गया?’

तेजस्वी पर बहनों पर सुशील मोदी का तंज

इतना ही नहीं, सुशील मोदी ने तेजस्वी की बहनों पर भी तंज कसते हुए लिखा कि, ‘तेजस्वी यादव के परिवार में दो बहनें एमबीबीएस डाक्टर हैं। कोरोना संक्रमण के दौर में उनकी सेवाएं क्यों नहीं ली गईं? यदि राजद नेतृत्व में गरीबों की सेवा के लिए तत्परता और गंभीरता होती, तो अस्पताल शुरू करने के लिए पहले सरकार से अनुमति ली जाती और उसके मानकों का पालन किया जाता। बिना डॉक्टर, उपकरण-स्वास्थ्यकर्मी के किसी परिसर में केवल कुछ बेड लगा देने से अस्पताल नहीं हो जाता। इससे केवल अस्पताल होने का नाटक किया जा सकता है।’

तेजस्वी की बहन ने किया पलटवार

सुशील मोदी के ट्वीट से आगबबूला हुई तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने सुशील मोदी और उनकी बहनों पर तीखा हमला किया और मुंह तोड़ने की धमकी दी। रोहिणी ने लिखा कि ‘ई हाफ़ पैंट मोदी अपनी सृजन चोरनी/कान कटनी/चावल लुटनी बहन के जैसा समझा है तेजस्वी तेज की बहनों को? #%&% कहीं का अब हमारे नाम पे राजनीति चमकाना चाहता है, मुंह टेढ़वा।’

रोहिणी आचार्य ने आगे लिखा, ‘आज के बाद से मेरा या मेरी बहनों का नाम लिया ना ये #$%^& तो मुंह थूर देंगे आकर! भाग यहां से राजस्थानी मेंढक। ई सुशील मोदी थेथर है सुधरेगा नहीं जब तक बिहार की बेटियों से थुरायगा नहीं। खबरदार आज के बाद तू या तेरे भोंपू मेरे या मेरी बहनों के बारे में बोले ना तो समझ लेना, जा कर अपनी सो कॉल्ड प्रफ़ेसर बीवी से पूछ लेना कि बेटियों से कैसे बात किया जाता है।’

गौरतलब है कि सुशील मोदी के ट्वीट के जवाब में रोहिणी आचार्य ने एक दर्जन ट्वीट किए हैं और सुशील मोदी को जमकर खरी खोटी सुनाई है। वहीं रोहिणी के समर्थन में आरजेडी के कई नेताओं ने भी कमेंट किये। अब सवाल यह उठता है कि जब लालू यादव के घर में ही उनकी दो-दो बेटियां डॉक्टर है, तो वे अपने बेटियों से कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज करने के लिए क्यों नहीं कहते। जिससे एक बार फिर उनकी छवि जनता हितैषी की बन सकें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...