नई दिल्ली : दिल का हर एक कोना-कोना इस तरह टूटता जा रहा है, लाख संभालू इस दिल को, देखों कैसे ये बिखेड़ता जा रहा है। बेबस नजर आ रही है दुनिया, इस मुफलिसि की दुनिया में, एक तो हमारे नेताओं ने लूटा, और जान ले ली कोरोना ने। हे प्रभु अब बस भी कर, तेरे इस कोप से सारा संसार कोपमय है। बरसा अपनी कृपा की बारिस की ये जिंदगी तेरे ही देन है।
पिछले कुछ दिनों लगातार हुई कोरोना के कारण मौतों ने तमाम लोगों के दिलों को झकझोर कर रख दिया है। जिसे लेकर किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा है। एक तरफ जहां लोग अपनी सांसों को लेकर घरों में कैद है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग अपनी बची हुई सांस के लिए जिंदगी की लड़ाई लड़ रही है। जिंदगी के इन्हीं जद्दोजहद के बीच एक ऐसी दुखद समाचार सामने आई है, जिसने कवि सम्राट डॉ. कुमार विश्वास को भी बेहद आहत कर दिया है।

आपको बता दें कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण आज देश के जाने माने कवि कुंवर बेचैन का निधन हो गया है। नोएडा के कैलाश अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर कवि डॉ. कुमार विश्वास ने ट्वीट कर दी। कुमार विश्वास ने लिखा कि कोरोना से चल रहे युद्धक्षेत्र में भीषण दुखद समाचार मिला है। हिंदी गीत के राजकुमार, अनगिनत शिष्यों के जीवन में प्रकाश भरने वाले डॉ कुंअर बेचैन ईश्वर के सुरलोक की ओर प्रस्थान कर गए हैं।
कोरोना से चल रहे युद्धक्षेत्र में भीषण दुःखद समाचार मिला है।मेरे कक्षा-गुरु,मेरे शोध आचार्य,मेरे चाचाजी,हिंदी गीत के राजकुमार,अनगिनत शिष्यों के जीवन में प्रकाश भरने वाले डॉ कुँअर बेचैन ने अभी कुछ मिनट पहले ईश्वर के सुरलोक की ओर प्रस्थान किया।कोरोना ने मेरे मन का एक कोना मार दिया pic.twitter.com/r4wOFsthHL
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) April 29, 2021
कुंअर बेचैन के निधन पर कुमार विश्वास ने ट्वीट कर लिखा, ”कोरोना से चल रहे युद्धक्षेत्र में भीषण दुःखद समाचार मिला है। मेरे कक्षा-गुरु, मेरे शोध आचार्य, मेरे चाचाजी, हिंदी गीत के राजकुमार, अनगिनत शिष्यों के जीवन में प्रकाश भरने वाले डॉ कुंअर बेचैन ने अभी कुछ मिनट पहले ईश्वर के सुरलोक की ओर प्रस्थान किया। कोरोना ने मेरे मन का एक कोना मार दिया।”
अरे मेरे राम 😢😢 हे ईश्वर।बस भी कर 🙏😢 https://t.co/SeaDFCkde0
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) April 29, 2021
बता दें कि कवि कुंवर बेचैन और उनकी पत्नी संतोष कुंवर दोनों कोरोना संक्रमित थे। 12 अप्रैल को दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। रिपोर्ट आने के बाद दोनों को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालत में कुछ सुधार नहीं होता देख कुंवर बेचैन को आनंद विहार स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था।