1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोविड़-19: बीते एक महीने में चार गुणा की दर से बढ़े कोरोना के मामले

कोविड़-19: बीते एक महीने में चार गुणा की दर से बढ़े कोरोना के मामले

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोविड़-19: बीते एक महीने में चार गुणा की दर से बढ़े कोरोना के मामले

भारत में पिछले एक महीने के भीतर कोरोना संक्रमण के मामले में लगभग चार गुणा की दर से वृद्धि देखी गई है। 15 अप्रैल को दर्ज किए मामलों की संख्या 990 थी वहीं 13 मई तक यह संख्या 3525 पहुंच गई।

बुधवार को एसोसिएशन ऑफ हेल्थकेयर प्रोवाईर्स ऑफ इंडिया ने इसकी जानकारी दी हैं हालांकि अच्छी बात यह रही कि कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने की दर में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. हर्षवर्धन सिंह ने कोरोना वायरस को लेकर राज्यों की तैयारी की समीक्षा करते हुए कहा कि पिछले दो सप्ताह में दोगुणा मामलों की दर में 11 दिन की कमी आई है। साथ ही पिछले तीन दिनों में इसमें 12.6 दिन का सुधार हुआ है।

उन्होंने कहा कि भारत ने अब तक इस महामारी के प्रबंधन में अच्छा काम किया है, और भविष्य में भी यदि आवश्यक हो तो रोगियों की भीड़ से निपटने के लिए हमारे पास आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध है।

हर्षवर्धन सिंह बताया कि वर्तमान समय में भारत रोजाना एक लाख परीक्षण कर सकता है। 24 जनवरी से अब तक देश में 1856477 परीक्षणों की जांच की जा चुकी हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...