1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मेट्रो उद्घाटन में न बुलाने पर ममता बोलीं- बहुत पापड़ बेलने पड़े थे

मेट्रो उद्घाटन में न बुलाने पर ममता बोलीं- बहुत पापड़ बेलने पड़े थे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मेट्रो उद्घाटन में न बुलाने पर ममता बोलीं- बहुत पापड़ बेलने पड़े थे

गुरुवार को केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर के पहले चरण का उद्घाटन किया था। आमंत्रित सदस्यों की सूटी में ममता बनर्जी का नाम गायब होने की वजह से तृणमूल कांग्रेस इस कार्यक्रम से दूर रही थी। इस मेट्रो परियोजना का पहला चरण साल्ट लेकर के सेक्टर पांच और साल्ट लेक स्टेडियम को जोड़ने वाला 4.88 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर है।

इस उद्घाटन में ममता बनर्जी को आमंत्रित नहीं किया गया जिसपर उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। ममता ने कहा कि, जब मैं रेल मंत्री थी, तब मेरी टीम को इस परियोजना को मंजूरी दिलाने के लिए बहुत पापड़ बेलने पड़े थे। जब मुझे इस उद्घाटन के बारे में भी नहीं बताया गया तो मुझे बहुत बुरा लगा।

बताते चले कि, ममता बनर्जी ने विधानसभा में कहा कि, ‘हमने ईस्ट-वेस्ट मेट्रो परियोजना के लिए कड़ी मेहनत की थी। सही मायने में हमें उसकी मंजूरी के लिए बहुत पापड़ बेलने पड़े। जब मुझे इस उद्घाटन के बारे में भी नहीं बताया गया तो मुझे बहुत बुरा लगा। कोलकाता में 36 साल पहले 1984 में पहली मेट्रो रेल सेवा शुरू हुई थी। कोलकाता ईस्ट-वेस्ट मेट्रो इस शहर में दूसरी मेट्रो सेवा होगी। ममता वर्ष 2009 से 2011 तक रेल मंत्री रहीं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...