देश में जारी कोरोना संकट के बीच केरल की पिनरई विजयन सरकार ने बड़ा निर्णय ले लिया है। आपको बता दे कि अब राज्य में कोरोना संकट को लेकर दिए गए दिशा निर्देश अब अगले एक साल तक जारी रहने वाले है।
इस बात की जानकारी देते हुए सरकार की और से कहा गया है कि अब केरल में हर व्यक्ति को केंद्र की गाइडलाइन का पालन करना होगा। ऐसा करने वाला केरल देश का पहला राज्य बन गया है।
सिर्फ इतना ही नहीं इसके अलावा सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि अगर कोई व्यक्ति मास्क नहीं पहनता है या नियमों का पालन नहीं करता है तो उसके ऊपर दस हज़ार रूपये का जुर्माना लगाया जायेगा।
आपको बता दे, देश में कोरोना मामले अब 7 लाख के करीब हो गए है। भारत ने रूस को पीछे छोड़ दिया है और अब कोरोना प्रभावित देशों की लिस्ट में भारत अब तीसरें नंबर पर आ गया है।