नई दिल्ली : पंजाब में दिवसीय यात्रा पर आएं दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने आखिरी दिन बड़ा ऐलान किया है, जिससे एक बार फिर ये कयास तेज हो गए है की पंजाब में आम आदमी पार्टी बीजेपी और कांग्रेस को कड़ी टक्कर देती नजर आएगी। मीडिया से चर्चा करते हुए केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में AAP की सरकार बनने पर दिल्ली की तर्ज पर गरीबों को मुफ्त अनाज और अच्छा इलाज दिलवाया जाएगा।

16000 खोले जाएंगे पिंड क्लीनिक
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर ही पंजाब में मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे। पंजाब में 16000 मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे, इन्हें यहां पिंड क्लीनिक कहा जाएगा। पंजाब के लोगों को हेल्थ कार्ड भी जारी किए जाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में AAP की सरकार बनने पर जितने भी सरकारी अस्पताल हैं, सभी एयर कंडीशन कराए जाएंगे। साथ ही बड़े स्तर पर और भी सरकारी अस्पताल खोले जाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि सभी सड़क दुर्घटना पीड़ितों का मुफ्त इलाज होगा।
ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਜਨਤਾ ਨੂੰ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਦੂਜੀ ਗਰੰਟੀ – ਹਰ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਮੁਫ਼ਤ ਅਤੇ ਵਧੀਆ ਇਲਾਜ | ਪ੍ਰੈੱਸ ਕਾਨਫ਼ਰੰਸ | LIVE https://t.co/cntsrT30jR
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 30, 2021
आपको बता दें कि इस दौरान केजरीवाल ने पंजाब में CM कैंडिडेट उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है। उन्होंने कहा कि समय आने पर बताया जाएगा। बता दें कि पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है। केजरीवाल के साथ आप सांसद भगवंत सिंह मान भी मौजूद थे।
पंजाब कांग्रेस में मची कलह का AAP को मिल सकता है लाभ
पंजाब कांग्रेस में मची कलह का बड़ा फायदा AAP को मिल सकता है। बता दें कि मंगलवार को पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot SinghSidhu) ने नाराज होकर इस्तीफा दे दिया था। बता दें कि सिद्धू ने अपना इस्तीफा पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को भेजा है। इस्तीफे के बाद सिद्धू ने कहा- पंजाब के भविष्य से समझौता नहीं कर सकता।
वहीं आपको बता दें कि पंजाब में कांग्रेस की अतर्कलह को खत्म करने के लिए पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच लगातार बैठक जारी है।