1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पंजाब दौरे पर आये केजरीवाल की सीएम चन्नी को सलाह, कप्तान साहब के वादों को पूरा करें नहीं तो…

पंजाब दौरे पर आये केजरीवाल की सीएम चन्नी को सलाह, कप्तान साहब के वादों को पूरा करें नहीं तो…

अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा से पहले यहां की सियासत में लगातार उठापटक चल रहा है। इसे लेकर दिल्ली सीएम केजरीवाल ने बड़ा बयान दिया है और कांग्रेस पर गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब के नवनियुक्त सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को भी कई अहम सलाह दिये।

By: Amit ranjan 
Updated:
पंजाब दौरे पर आये केजरीवाल की सीएम चन्नी को सलाह, कप्तान साहब के वादों को पूरा करें नहीं तो…

नई दिल्ली : अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा से पहले यहां की सियासत में लगातार उठापटक चल रहा है। इसे लेकर दिल्ली सीएम केजरीवाल ने बड़ा बयान दिया है और कांग्रेस पर गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब के नवनियुक्त सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को भी कई अहम सलाह दिये।

आपको बता दें कि पंजाब विधानसभा (Punjab Assembly Election 2022) चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और इसी के तहत दिल्ली के मुख्यमंत्री पंजाब के दौरे पर हैं। इस दौरान अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ही पंजाब में ईमानदार सरकार देगी और आप ही पंजाब को स्थिर सरकार दे सकती है।

पंजाब की राजनीतिक अस्थिरता दुर्भाग्यपूर्ण

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘पंजाब की राजनीतिक अस्थिरता दुर्भाग्यपूर्ण है और सत्ता की गंदी लड़ाई चल रही है। इन्होंने सरकार को गंदा तमाशा बना दिया है। अब आम आदमी पार्टी (AAP) ही पंजाब को स्थिर सरकार दे सकती है।’ उन्होंने कहा कि, ‘मैं आप लोगों को ऐसा सीएम फेस दूंगा, जिनपर आप को गर्व होगा।’

केजरीवाल की पंजाब सीएम चन्नी को सलाह

इस दौरान अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) को सलाह दी और कहा कि चन्नी साहब को कहना चाहता हूं कि पांच चीजों पर तुरंत कार्रवाई करें। केजरीवाल ने कहा कि, ‘उन पर आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने दागी अफसर-मंत्री लिए है। उनको तुरंत हटाएं। बरगाड़ी काण्ड को लेकर पंजाब की जनता नाराज है। मास्टरमाइंड की सजा नहीं हुई। चन्नी साहब चौबीस घंटे के अंदर अरेस्ट कर सकते है। कप्तान साहब के वादों को पूरा करें नहीं तो कहें कि कप्तान ने झूठे वादे किया। बेरोजगार को बेरोजगारी भत्ता दें और किसानों के लोन माफ करें। इसके अलावा पावर परचेज एग्रीमेंट कैंसिल करें। मैंने 49 दिनों में दिल्ली में जो काम किए वो चन्नी साहब भी कर सकते हैं।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...