राजधानी दिल्ली में आठ फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके है। आम आदमी पार्टी (आप) ने दोबारा प्रचंड बहुमत से शानदार जीत दर्ज की है। वहीं, बीते बधुवार को आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने चुनाव के बाद पहली बार दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात की है।
साथ ही आप ने यह घोषणा की है कि, अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसी के साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा एक भव्य आयोजन किया गया है। बता दें कि, आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शपथग्रहण समारोह में शामिला होने के लिए आमंत्रित किया है।
आप के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने 13 फरवरी को पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि, सीएम पद के लिए होने शपथग्रहण समारोह में केवल दिल्ली के लोगों को ही आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि, अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों या अन्य दलों के नेताओं को शपथग्रहण समारोह में आमंत्रित नहीं किया जाएगा।