राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में 16 फरवरी को आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस समारोह में दिल्ली के आम लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। वहीं, आप नेता मनीष सिसोदिया ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जारिए बताया है कि, दिल्ली में रहने वाले ऑटो डाईवर, मोहल्ला क्लिनिक डॉक्टर, बाइक एम्बुलेंस ड्राइवर सफाई कर्मचारी और शिक्षकों को भी समारोह में आने का आमंत्रित है।
आप द्वारा दिल्ली के सरकारी स्कूल के शिक्षकों को केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित करने के आदेश के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस के कई नेताओं ने निशाना साधा। बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने आप पर ट्वीट के जारिए निशाना साधते हुए कहा कि, सरकार के शपथ ग्रहण में टीचर्स आएं ये अच्छी बात है।
लेकिन सरकारी आर्डर निकालकर जबरदस्ती टीचर्स को लाया जाए, टीचर्स की हाजिरी रामलीला मैदान में लगाई जाए, ये एक गलत परंपरा की शुरुआत है। शपथ ग्रहण को ऐसे अनावश्यक ग्रहणों से मुक्त रखना चाहिए।
बता दें कि, कांग्रेस और बीजेपी के नेता सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक सर्कुलर के मुताबिक, शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूल शिक्षकों, प्रिंसिपल, वाइस-प्रिंसिपल, हैप्पीनेस कोऑर्डिनेटर्स को शपथ ग्रहण समारोह के लिए एक परिपत्र जारी किया है।