1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कानपुर शूटआउट : विकास दुबे का अब तक सुराग नहीं, 1 लाख का इनाम घोषित

कानपुर शूटआउट : विकास दुबे का अब तक सुराग नहीं, 1 लाख का इनाम घोषित

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कानपुर शूटआउट : विकास दुबे का अब तक सुराग नहीं, 1 लाख का इनाम घोषित

उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस पार्टी पर हमला करने वाला गैंगस्टर विकास दुबे अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर ही है।

आपको बता दे कि  विकास दुबे पर पुलिस ने इनाम की राशि अब एक लाख कर दी है और बाकी १८ आरोपियों पर 25 लाख का इनाम रखा गया है।

विकास दुबे ने पुलिस पार्टी पर हमला किया था और इसमें 8 पुलिस कर्मी शहीद हो गए थे। पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया था. एसपी ग्रामीण और एसएसपी दोनों नए थे और एसओ को भी विकास के बारे में अंदाजा नहीं था।

जानकारी के मुताबिक, विकास दुबे घटना के बाद कानपुर देहात में ही अपने करीबी के यहां इनोवा कार से 5 लोगों के साथ पहुंचा था।

विकास अपने इस करीबी और उसके परिवार के सभी सदस्यों के फोन को स्विच ऑफ कराकर अपने साथ ले गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...