कानपुर एनकाउंटर मसले पर अब एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने भी अपनी राय जाहिर की है। 8 पुलिस कर्मियों का इस तरह से मारा जाना ये सरकार पर काफी सवाल खड़े करता है।
इसी को लेकर ओवैसी ने योगी सरकार पर हमला करते हुए उन्हें विफल करार दिया है। ओवैसी ने कहा सीएम योगी आदित्यनाथ की ‘ठोक देंगे’ नीति पूरी तरह राजनीतिक विफलता थी।
आगे वो लिखते है कि इस विनाशकारी नीति के लिए यूपी के सीएम जिम्मेदार हैं। आप नियम-कानून को बंदूक से दबा नहीं सकते।
उन्होंने यह भी कहा है कि राज्य सरकार को ये सुनिश्चित करना चाहिए कि विकास दुबे को गिरफ्तार किया जाए और ये सिर्फ एक मुठभेड़ नहीं होनी चाहिए।
बता दें कि कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में 2 जुलाई की रात 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद से विनय दुबे फरार है।
एसटीएफ समेत कई टीमें विकास दुबे की तलाश में दबिश दे रही हैं, लेकिन अभी तक वो पुलिस पकड़ से दूर है।