कानपुर में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस टीम पर अपराधियों ने हमला कर दिया और आठ वीर पुलिस वाले शहीद हो गए। इसके घटना के बाद पुरे देश में गुस्सा और रोष व्यापत है और लोग विकास दुबे को कड़ी सजा दिए जाने की मांग कर रहे है।
लेकिंन कई राजनेता इस मुठभेड़ पर सवाल भी उठा रहे है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने भी इस घटना पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि इतनी रात को किसी अपराधी के गढ़ में जाने की पुलिस को क्या जरूरत पड़ गयी ?
चिदंबरम ने पुलिस पर सवाल खड़े किये है। उन्होंने अपनी पूरी बात एक ट्वीट के जरिए रखी है। उन्होंने ट्वीट किया, यह विश्वास करना मुश्किल है कि एक प्रशिक्षित पुलिस बल सूर्यास्त के बाद अपने कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए जाएगी।
त्रासदी का पूर्वाभास हो गया था। हालांकि उन्होंने यह भी लिखा कि मैं पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।
इतना ही नहीं उन्होंने यह भी लिखा कि यूपी सभी मायनों में काफी पिछड़ा हुआ है, इसलिए उत्तर प्रदेश की सरकार को शर्म से सिर झुका लेना चाहिए।