1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. रोहित शर्मा को छेड़ना पड़ा कंगना को भारी, जा सकती हैं जेल!

रोहित शर्मा को छेड़ना पड़ा कंगना को भारी, जा सकती हैं जेल!

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
रोहित शर्मा को छेड़ना पड़ा कंगना को भारी, जा सकती हैं जेल!

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: तीनों नये कृषि कानूनों को लेकर सरकार के विरोध में किसानों द्वारा जारी आंदोलन का शुक्रवार को 72वां दिन है। किसान आंदोलन दिन पर दिन तेज ही होता जा रहा है। गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर परेड के नाम पर हुई हिंसा के बाद आंदोलन कुछ कमजोर पड़ा था। लेकिन भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत के ऑसूओं ने आंदोलन में एक बार फिर जान फूंक दी है। दूसरी ओर विदेशी लोगो द्वारा इस आंदोलन में अपनी राय रखने के बाद भारतीय टीम के सलामीं बल्लेबाज रोहित शर्मा के साथ पूरी भारतीय टीम मे सोशल मीडिया बाहरी लोगो को दूर रहने की सलाह दी।

आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने ट्वीटर पर किसान आंदोलन को लेकर एक ट्वीट करते हुए कहा था कि “जब भी हम सब साथ खड़े रहे हैं, भारत हमेशा ताकतवर रहा है और एक उपाय निकालना इस समय जरूरत बन गया है। हमारे देश की भलाई में हमारे किसान एक महत्वूर्ण रोल निभाते हैं और मुझे उम्मीद है कि हम साथ मिलकर जल्द ही उपाय निकालेंगे। #IndiaTogether।“

जिसके बाद बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने रोहित शर्मा के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा था कि “सारे क्रिकेटर्स धोबी का कुत्ता ना घर का ना घाट का जैसे क्यों साउंड कर रहे हैं? किसान ऐसे कानूनों के खिलाफ क्यों होंगे जो उनकी भलाई के लिए हैं। ये आतंकी हैं जो बवाल मचा रहे हैं, कह दो ना इतना डर लगता है? “ बाद में कंगना ने अपना ये ट्वीट डिलीट भी कर दिया था।

कंगना द्वारा सलामीं बल्लेबाज रोहित शर्मा के ट्वीट पर इस तरह से रिएक्ट करने के बाद रोहित शर्मा के फैंस कंगना पर भड़क गये हैं। उन्होने कंगना के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...