दिल्ली में आप सरकार की एक बार फिर से वापसी हो गई है, धमाकेदार जीत के बाद आप सरकार को लोगों के शुभकामनाएं आने शुरू हो गए हैं। इस मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है। और साथ ही उन्हें यह सलाह दिया है कि, वह दिल्ली के स्कूलों और मदरसों में हनुमान चालीसा का पाठ शुरु कराएं।
बीजेपी नेता ने ट्वीट कर लिखा कि, अरविंद केजरीवाल जी को जीत की बधाई ! निश्चित ही जो हनुमानजी की शरण में आता है उसे आशीर्वाद मिलता है। अब समय आ गया है कि हनुमान चालीसा का पाठ दिल्ली के सभी विद्यालयों, मदरसों सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों में भी जरूरी हो। बजरंगबली की कृपा से अब ‘दिल्लीवासी’ बच्चे क्यों वंचित रहे?
गौरतलब गो कि चुनाव में अरविंद केजरीवाल ने जमकर हनुमान भक्ति दिखाई। मंगलवार को चुनाव परिणाम आने के बाद भी केजरीवाल ने अपने पहले संबोधन में हनुमान जी का नाम लेते हुए सबसे पहले कनॉच प्लेस के हनुमान मंदिर में पूजा करने पहुंचे।