1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. JK : 11000 फुट की ऊंचाई पर फंसे खानाबदोश परिवार की सैन्यकर्मियों ने की मदद, 24 घंटे की चढ़ाई कर पहुंचाया खाना

JK : 11000 फुट की ऊंचाई पर फंसे खानाबदोश परिवार की सैन्यकर्मियों ने की मदद, 24 घंटे की चढ़ाई कर पहुंचाया खाना

By: Amit ranjan 
Updated:
JK : 11000 फुट की ऊंचाई पर फंसे खानाबदोश परिवार की सैन्यकर्मियों ने की मदद, 24 घंटे की चढ़ाई कर पहुंचाया खाना

नई दिल्ली : देश में जारी कोरोनी महामारी के बीच एक तरफ जहां गर्मी ने लोगों के नाक में दम कर रखा है, वहीं कुछ क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी आफत बनकर बरस रही है। जिसने आम लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। वहीं इस कठिन परिस्थिति में भी भारतीय जवान लगातार अपनी ड्यूटी कर रहे है और लोगों की जान बचाने की कोशिश कर रहे है। चाहे वो ऑक्सीजन आपूर्ति को लेकर हो या बर्फबारी में किसी खानाबदोश की।

दरअसल जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के नागिनसुर पर्वतीय क्षेत्र में बर्फबारी के कारण बकरवाल समुदाय का एक परिवार फंस गया था, जिसकी ऊंचाई 11000 फुट है। इस बात की जानकारी जब सुरक्षाबलों को मिली तो उन्होंने लगातार 24 घंटे चढ़ाई कर इस परिवार तक भोजन, दवाई आदि सामाग्री पहुंचाई।

रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि बशीर अहमद अपनी पत्नी, तीन बच्चों और मवेशियों के साथ कठुआ से मारवाह घाटी में नवापंछी के रास्ते में थे। यह समुदाय बर्फबारी के कारण खाद्य सामग्री एवं पशुओं को चारे की कमी होने पर साल में दो बार हरे भरे चारागाह की तलाश में निकलता है।

प्रवक्ता ने बताया कि, ”छतरू उपसंभाग में सेना की गुज्जर बकरवाल चौकी को फोन कर अहमद ने मदद मांगी जिसके बाद चिनगाम चौकी से फौरन बचाव दल रवाना हुआ।” उन्होंने बताया कि खराब मौसम के बीच करीब 24 घंटे की चढ़ाई के बाद सैनिक मौके पर पहुंचे और परिवार का पता लगाया तथा उन्हें भोजन, दवाइयों और जरूरी सामाग्री दी।

प्रवक्ता ने बताया कि, ”बकरवाल परिवार ने इस मदद के लिए सेना का शुक्रिया अदा किया और बताया कि हर साल उनका डेरा मारवाह घाटी की ओर जाता है और जब भी जरूरत पड़ी है सेना उनकी मदद के लिए आगे आयी है।”

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...