1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. जम्मू-कश्मीर : 5 घंटे तक चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, 3 आतंकी ढेर, अब तक 46…

जम्मू-कश्मीर : 5 घंटे तक चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, 3 आतंकी ढेर, अब तक 46…

By: Amit ranjan 
Updated:
जम्मू-कश्मीर : 5 घंटे तक चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, 3 आतंकी ढेर, अब तक 46…

नई दिल्ली : जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बल ऑपरेशन ऑल आउट के जरिए आतंकियों की कमर तोड़ने में लगे है, जिसे लेकर वो लगातार आतंकियों का सफाया करते जा रहे है। इसी बीच आज सुबह भी जम्मू कश्मीर के अनंतनाग के कोकेरनाह इलाके के घाटी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबरें आई। जो लगातार 5 घंटे तक चलती रहीं। आपको बता दें कि इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी लगी है और उन्होंने तीनों आतंकी को ढेर कर दिया है।

बता दें कि सुरक्षाबलों को अनंतनाग जिले के वाइलू इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके घेराबंदी की। इसी दौरान आतंकियों ने खुद को घिरता देखकर सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने आतंकियों से आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन इसके बावजूद आतंकियों ने फायरिंग बंद नहीं की। सुरक्षाबलों को हावी होता देख आतंकी एक मकान में जा घुसे। इस दौरान एक आतंकी मारा गया। लेकिन उसके दोनों साथियों ने उसके बाद भी फायरिंग बंद नहीं की। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को समर्पण करने का एक और मौका दिया, लेकिन इस बार भी आतंकियों ने फायरिंग जारी रखी और आखिरकार 5 घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद तीनों आतंकी मारे गए।

आपको बता दें कि इस मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाकर इस बात की पुष्टि की इलाके में कोई अन्य आतंकी छिपा तो नहीं है। इसी के बाद सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान समाप्त होने की घोषणा की। बता दें कि इस महीने ये आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ की ये तीसरी घटना है। इससे पहले गुरुवार को शोपियां में हुई मुठभेड़ में भी तीन आतंकी मारे गए थे, जबकि उससे पहले सोपोर के नाथीपोरा में हुई मुठभेड़ में भी दो आतंकी मारे गए थे। इस साल अब तक सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में 46 आतंकी मारे जा चुके हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...