नई दिल्ली : जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बल ऑपरेशन ऑल आउट के जरिए आतंकियों की कमर तोड़ने में लगे है, जिसे लेकर वो लगातार आतंकियों का सफाया करते जा रहे है। इसी बीच आज सुबह भी जम्मू कश्मीर के अनंतनाग के कोकेरनाह इलाके के घाटी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबरें आई। फिलहाल मुठभेड़ अभी दोनों तरफ से जारी है।
खबरों के मुताबिक इस मुठभेड़ में तीन आतंकियों के घिरे होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों ने छिपे हुए आतंकियों को पहले आत्मसमर्पण के लिए कहा था। उनके परिवार को बुलाकर भी अपील कराई गई थी लेकिन आतंकियों ने आत्म समर्पण करने से इंकार कर दिया जिसके बाद से मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों के मुताबिक पहले आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका और फायरिंग की उसी के जवाब में सुरक्षाबलों द्वारा भी कार्रवाई की गई है। आतंकियों में से एक के विदेशी होने की भी संभावना जताई जा रही है।
Jammu and Kashmir: An encounter started between terrorists and security forces at Vailoo, Kokernag area of Anantnag.
“Three terrorists of LeT outfit are trapped in the encounter,” says IGP Kashmir to ANI
— ANI (@ANI) May 11, 2021
बता दें कि इससे पहले गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए थे। कश्मीर पुलिस ने एक ट्वीट में कहा था कि आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण करने से इंकार कर दिया था और मुठभेड़ जारी रखी। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई और तीनों आतंकवादी मारे गए।