1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ‘जिंदगी बचाने के लिए जान हथेली पर रखना अपराध है तो मैं अपराधी हूं’ : पप्पू यादव

‘जिंदगी बचाने के लिए जान हथेली पर रखना अपराध है तो मैं अपराधी हूं’ : पप्पू यादव

By: Amit ranjan 
Updated:
‘जिंदगी बचाने के लिए जान हथेली पर रखना अपराध है तो मैं अपराधी हूं’ : पप्पू यादव

नई दिल्ली : बिहार के जाप अध्यक्ष पप्पू यादव को आज कोरोना लॉकडाउन के गाइडलाइन उल्लंघन मामले में बिहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद पटना के सड़कों पर पप्पू यादव के समर्थन में कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई। वहीं हाउस अरेस्ट होने के बाद पप्पू यादव ने मंगलवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने एक पोस्ट भी किया, जिसमें उनकी भावुकता झलकी। उन्होंने लिखा कि, “कोरोनाकाल में जिंदगियां बचाने के लिए अपनी जान हथेली पर रख जूझ रहे हैं। अगर ऐसे करना अपराध है, तो हां मैं अपराधी हूं।”

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से कहो कि दे दो फांसी, या, भेज दो जेल। झुकूंगा नहीं, रुकूंगा नहीं। लोगों को बचाऊंगा. बेईमानों को बेनकाब करता रहूंगा! वहीं दूसरी ओर गिरफ्तारी के तुरंत बाद ही रिलीज पप्पू यादव ट्विटर पर एक नंबर पर ट्रेंड करने लगा और लोग अपनी प्रतिक्रिया देने लगे।

गिरफ्तारी के बाद पटना के गांधी मैदान थाना के बाहर उनके कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई। डीएसपी, थाना प्रभारी और पप्पू यादव के समर्थकों के बीच जमकर बहस हुई। पार्टी से जुड़े लोगों के पूछे जाने पर कि गिरफ्तार क्यों किया गया है इसपर पुलिस ने पल्ला झाड़ लिया और कहने लगे नहीं बताएंगे, जहां जाना है जाओ।

 

इस दौरान पुलिस की ओर से मीडिया को और अन्य लोगों को दो गज की दूरी रखने के लिए कहा जाने लगा। इसके बाद जब खुद मीडिया बोली कि दो गज पुलिस की ओर से भी बनाया जाए तब जाकर पुलिस शांत हो गई। इसके बाद पुलिस ने कुछ सवालों का जवाब दिया। पुलिस ने कहा कि पप्पू यादव की गिरफ्तारी लॉकडाउन उल्लंघन और प्रोटोकॉल तोड़ने को लेकर किया गया है। इसकी जानकारी पप्पू यादव को दे दी गई है। जो भी विधि सम्मत कार्रवाई होनी चाहिए वह होगी।

वहीं दूसरी तरफ पप्पू यादव को हिरासत में लेने के लिए मंगलवार की शाम मधेपुरा की पुलिस पटना के गांधी मैदान थाना पहुंची। पप्पू यादव पर मधेपुरा के कुमारखंड थाना में एक मामला दर्ज है। इस मामले में उनके खिलाफ वारंट जारी हो जाने के बाद मधेपुरा की पुलिस गांधी मैदान थाना पहुंची है। पुलिस इस मामले में पप्पू यादव को गिरफ्तार कर सकती है।

बता दें कि पप्पू यादव पर साल 1989 में बिहार के मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाने में अपहरण मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इस मामले में 22 मार्च को कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया था। लेकिन वो कोर्ट में उपस्थित नहीं हो पाए थे। ऐसे में कोर्ट की अवमानना के आधार पर मधेपुरा पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने आई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...