अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामादा जेरेड कुशनेर के साथ अहमदाबाद पहुंच गए हैं। इस दौरान पीएम मोदी उनके स्वागत में सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचे। ट्रंप और पीएम मोदी अहमदाबाद हवाईअड्डे से मोटेरा स्टेडियम तक 22 किलोमीटिर लंबा रोडशो करेंगे। इस दौरान दोनों नेता साबरमती आश्रम का भी दौरा करेंगे। पीएम मोदी के साथ भारतीय मूल की डॉक्टर रीता बरनवाल भी आ रही हैं।
रीता बरनवाल अमेरिका में परमाणु उर्जा विभाग की प्रमुख हैं, डॉक्टर रीता बरनवाल का जन्म यूपी के बस्ती जिले कलवारी थाने इलाके के बहादुरपुर गांव में हुआ। रीता ने एमआईटी से पदार्थ विज्ञान और अभियांत्रिकी में बीए के अलावा मिशिगन विश्व विद्यालय से पीएचडी की है। रीता और उनके पिता कृष्णा चंद्र बरनवाल बहुत समय पहले अमेरिका गए थे और फिर वहीं बस गए थे, रीता डोनाल्ड ट्रंप के साथ ही भारत आ रही हैं, हालांकि वह भारत आने पर प्रोटोकॉल की वजह से अपने गांव के लोगों से नहीं मिल पाएंगीं।
बताते चले कि, रीता बरनलास के रिश्तेदारों और उनके गांव के लोगों ने अमेरिकन एंबेसी में रीता से मिलने की अनुमति मांगी थी, रीता के चाचा सुभाष चंद्र बरनवाल का कहना है कि डोनाल्ड ट्रंप के व्यस्त कार्यक्रम के कारण वह अपने परिजनों से नहीं मिल पाएंगी। जुलाई 2019 में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्ताव पर रीता को परमाणु उर्जा विभाग के प्रमुख पद पर नियुक्त किया गया था।