1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्ली से चलने वाले 28 ट्रेनों को Indian Railway ने किया अगले आदेश तक रद्द, पढ़ें पूरी लिस्ट

दिल्ली से चलने वाले 28 ट्रेनों को Indian Railway ने किया अगले आदेश तक रद्द, पढ़ें पूरी लिस्ट

By: Amit ranjan 
Updated:
दिल्ली से चलने वाले 28 ट्रेनों को Indian Railway ने किया अगले आदेश तक रद्द, पढ़ें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली : कोरोना के बेकाबू रफ्तार को लेकर सरकार लगातार एहतियातन कई कदम उठा रहे है, जिससे इस महामारी को कंट्रोल किया जा सकें। इसके बावजूद भी यह महामारी हजारों लोगों की जान ले रही है तो वहीं कोरोना के नए मामले चार लाख के पार जा रहे है। इस कारण राष्ट्रीय राजधानी समेत कई राज्यों में लॉकडाउन या फिर वैसी कड़ी पाबंदियां लगाई गई हैं।

आपको बता दें कि कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों की वजह से ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या भी बेहद हो गई है। जिसे लेकर भारतीय रेलवे ने दिल्ली से चलने वाली 28 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। जिसमें प्रमुख  राजधानी, शताब्दी और दुरंतो एक्सप्रेस आदि है, जिसे 9 मई से अगले आदेश बंद करने का फैसला लिया गया है।

 

गौरतलब है कि गुरुवार को देश में कोरोना संक्रमण के बीते 24 घंटे में 4 लाख 12 लाख से ज्यादा नए मामले दर्ज हुए हैं, जबकि इस दौरान करीब 4 हजार लोगों की मौत हुई है। कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद से 24 घंटे के अंदर नए केस और मौत की यह सर्वाधिक संख्या है। भारत में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2 करोड़ 10 लाख 77 हजार 410 हो गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...