1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कश्मीर मामला भारत खुद सुलझा लेगा-विदेश मंत्री

कश्मीर मामला भारत खुद सुलझा लेगा-विदेश मंत्री

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कश्मीर मामला भारत खुद सुलझा लेगा-विदेश मंत्री

भारत के विदेशी मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर जर्मनी में आयोजित म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में शामिल हुए। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम द्वारा कश्मीर के हालात पर चिंता जताने पर कहा कि, कश्मीर पर आप चिंता मत कीजिए भारत इसे खुद सुलझा लेगा।

इसी के साथ विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि, संयुक्त राष्ट्र अपने इतिहास में अब तक विश्वसनीय है, जो आश्चर्य की बात नहीं है। क्योंकि जब आप इसके बारे में सोचते हैं तो इसकी कम होती विश्वसनीयता आपको आश्चर्यचकित नहीं करती। संस्था में अब वे चीजें नहीं है, जो वह 75 साल पुरानी हैं और अभी भी उतनी ही अच्छी हैं जितनी वे थीं।

स्पष्ट है कि इसके बदलाव के लिए बहुत कुछ किए जाने की जरूरत है।  उन्होंने यह भी कहा कि, ऐसे कई देश हैं, जहां पर राष्ट्रवाद को लेकर ज्यादा मुखरता है। कुछ मामलों में राष्ट्रवाद ज्यादा असुरक्षित है। दुनियाभर में राष्ट्रवाद का ही बोलबाला है। अमेरिका, चीन समेत दुनिया के कई देशों का इस पर जोर है।

बता दें कि, जर्मनी में आयोजित म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन चौदह से सोलह फरवरी तक चलेगा। इसमें कई देशों के विदेंश मंत्री शामिल हुए है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...