1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. जौनपुर से राहत की खबर,कोरोना के 47 मरीज स्वस्थ

जौनपुर से राहत की खबर,कोरोना के 47 मरीज स्वस्थ

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
जौनपुर से राहत की खबर,कोरोना के 47 मरीज स्वस्थ

जौनपुर में पिछले कई दिनों से नए मरीज मिलने के कारण कोरोना संक्रमण को लेकर बने भय के बीच सोमवार को राहत भरी खबर आई। कोविड-19 अस्पताल में भर्ती 47 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इनमें 43 मरीज जौनपुर के हैं, जबकि 4 गाजीपुर जिले के हैं। कोरोना को मात देने वाले इन योद्धाओं को ताली बजाकर अफसरों ने अस्पताल से विदाई दी।

अब इन्हें कुछ दिनों तक होम क्वारंटीन में रहने की हिदायत दी गई है। जिले में एक्टिव केस की संख्या 116 रह गई है। मुंबई, सूरत सहित अन्य शहरों से आए प्रवासियों के कारण जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैला है। पिछले एक सप्ताह में ही सौ से अधिक मरीज मिलने से कुल आंकड़ा 283 तक पहुंच गया है। इसमें तीन मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 121 मरीज पहले ठीक हो गए थे। सोमवार को भी जिले के 43 मरीज स्वस्थ हो गए। उनके साथ रखे गए गाजीपुर के भी 4 मरीज स्वस्थ हुए हैं।  

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...