1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. स्‍वतंत्र देव सिंह का जय भाजपा, विजय भाजपा’ लिखते हुए ट्वीट

स्‍वतंत्र देव सिंह का जय भाजपा, विजय भाजपा’ लिखते हुए ट्वीट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
स्‍वतंत्र देव सिंह का जय भाजपा, विजय भाजपा’ लिखते हुए ट्वीट

स्‍वतंत्र देव सिंह का जय भाजपा, विजय भाजपा’ लिखते हुए ट्वीट

उत्तर प्रदेश में विधानसभा की सात सीटों पर हुए उपचुनाव में छह सीटों पर भाजपा की जीत पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने इसे कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा बताया है।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, कोरोना काल में जिस तरह सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक गरीबों, जरुरतमंदों का ख्याल किया है उसका नतीजा है कि जनता ने दिल खोलकर समर्थन किया है। बीजेपी ने कोरोना काल में कार्यकर्ताओं का ख्याल रखा, उनसे संपर्क बनाए रखा और कार्यकर्ताओं ने जनता की सेवा की।

स्‍वतंत्र देव सिंह ने जय भाजपा, विजय भाजपा’ लिखते हुए ट्वीट किया, ‘उत्तर प्रदेश उपचुनाव में भाजपा को अपना अमूल्य आशीर्वाद देने के लिए जनता जनार्दन का आभार व्यक्त करता हूं एवं पार्टी के समस्त देवतुल्य कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं, जिनके परिश्रम की पराकाष्ठा के परिणामस्वरूप प्रदेश की 7 में से 6 सीटों पर कमल खिला है।

छह सीटों पर भाजपा की जीत पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विक्ट्री का साइन दिखाते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला। केशव मौर्य ने कहा कि उनकी अखिलेश यादव की दिवाली का दिवाला निकल गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...