कानपुर में आठ पुलिस कर्मियों की हत्या के बाद से ही एक तरफ विकास दुबे फरार है वहीं विपक्ष अब योगी सरकार पर जमकर हमलावर हो गया है। आने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी जमीन बनाने में लगी कांग्रेस इस दौड़ में सबसे आगे दिखाई दे रही है।
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बार फिर कुछ तथ्यों के जरिये योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने इस बार अवैध हथियारों का मुद्दा उठाया है।
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि पूरे देश के कुल अवैध हथियारों के मामले में 56% मामले यूपी में दर्ज हैं। 2016-2018 के मध्य यूपी में साइबर अपराधों के मामले में 138% की वृद्धि हुई।
आगे उन्होंने लिखा कि यूपी सरकार इन आंकड़ों को संज्ञान में लेकर एक्शन लेने की बजाय इनकी बाजीगरी करने का काम कर रही है। अपराध कम कैसे होगा ?
आपको बता दे कि यूपी के कानपुर में विकास दुबे ने उसे पकड़ने गयी पुलिस की टीम पर हमला कर दिया था और 8 पुलिस वालों की निर्मम हत्या कर दी थी।