1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संभल में दिनदहाड़े चोरी घर मे घुसकर 67 हजार कैश समेत 3 लाख का माल चोरी

संभल में दिनदहाड़े चोरी घर मे घुसकर 67 हजार कैश समेत 3 लाख का माल चोरी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
संभल में दिनदहाड़े चोरी घर मे घुसकर 67 हजार कैश समेत 3 लाख का माल चोरी

संभल में चोरो ने दिनदहाड़े बंद मकान में घुसकर 67 हजार कैश समेत 3 लाख का माल चोरी कर लिया। चोरी की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। चोरी की वारदात की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस चोरी की वारदात की तफ्तीश में जुट गई है i दिनदहाड़े चोरी की वारदात से पुलिस के इकवाल पर सवाल उठ रहे है।

दिनदहाड़े चोरी की वारदात संभल जिले में बहजोई थाना क्षेत्र के गणेश कालोनी की है। जहाँ पीड़ित दीपक कुमार ने बताया की आज रविवार अवकाश के चलते वह परिवार सहित सुबह 9 बजे अपने पैतृक गांव गए थे , परिवार को गांव पहुंचाकर लगभग 12 बजे बहजोई स्तिथ अपने आवास पर पहुंचे तो उन्हें घर के ताले और छत पर पड़ा लोहे का जाल टूटे मिले। घर के सभी कमरों में सामान बिखरा पड़ा मिला।

 

मकान में चोरी की आशंका से पुलिस को फोन किया गया। पुलिस के आने पर घर में रखे सामान को चैक किया गया तो ,घर में रखा 67 हजार कैश समेत 3 लाख की कीमत के जेवरात चोर चोरी क़र ले गए।

चोरी की वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है , दिन दहाड़े चोरी की वारदात से पुलिस के इकवाल पर सवाल उठ रहे है , पुलिस अपनी नाकामी छिपाने के लिए दिन दहाड़े हुई चोरी के मामले को संदिग्ध बताते हुए कुछ भी कहने से इंकार कर रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...