जम्मू-कठुमा नेशनल हाईवे पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है, पुलिस और सुरक्षा बल कई स्थानों पर नाके लगाकर घाटी जाने वाले वाहनों की जांच कर रहे हैं, 31 जनवरी को भी अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ के बाद आतंकियों का एक दल ट्रक में सवार होकर कश्मीर जा रहा था, जिन्हें नगरोटा के बन चोल प्लाजा के पास मुठभेड़ में मार गिराया गया था, अब फिर से आंतकियों के एक वाहन से कश्मीर की ओर जाने की सूचना मिली है, जिसके बाद आई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
मीडिया में आ रही खबरों की माने तो सुरक्षा एजेंसियों को शनिवार को एक इनपुट मिले थे कि आतंकियों का एक दल कश्मीर के लिए रवाना हुआ है। इसके बाद से ही पुलिस व सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है, कठुआ से लेकर जम्मू तक हाईवे पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, और आने जाने वाले सारे वाहनों को चेक किया जा रहा है।
बताते चले कि, शनिवार से पुलिस, सेना व सुरक्षा बलों को नाके लगाकर गहन जांच के निर्देश मिले, जिसके बाद हाईवे पर हर वाहन की चेकिंग की जा रही है, खबर है कि, अंतरराष्ट्री सीमा से घुसपैठ की आशंका को लेकर शनिवार शाम से ही सुरक्षा बढ़ा दी गई है।