{ श्री अचल सागर जी महाराज की कलम से }
वर्तमान समय ऐसा है कि जब एक देश किसी दूसरे देश को दुःखी देखना चाहता है सुखी नहीं। आज के समय में हर देश अपनी सीमा विस्तार करने में लगे हुए है।
सिर्फ भारत देश ऐसा है जिसमें पड़ोसियों के साथ अच्छा बर्ताव किया गया है। भारत सदैव सबका भला चाहता है और उसी को मानता भी है।
कहते है कि जियो और जीने दो और जिस देश में इस नियम का पालन होता है वहां की जनता सुखी रहती है और उसके पड़ोसी भी सुखी रहते है।

लोकतंत्र में देखा जाये तो देश की कमान जनता के द्वारा चुने हुए प्रधान के हाथ में होती है। पूरी ताकत उसी के हाथों में होती है।
देश की चुनाव में पुरे एकमत से अपना नेता चुनती है और उसी के पीछे चलती है। वो जो भी निर्णय लेता है उसी का अनुसरण उसकी प्रजा करती है।
किसी भी देश के प्रधान को कमजोर नहीं होना चाहिए। एक देश के प्रधान को कभी भी अपने पड़ोसी के सामने आँखे नीचे नहीं करनी चाहिए।
हमारे प्रधान सेवक मोदी जी कभी भी चीन और पाकिस्तान के आगे नहीं झुकते है। वो ईट का जवाब पत्थर से देना जानते है।
देश की जनता को अपने प्रधान सेवक मोदी जी पर यकीन रखना चाहिए और उम्मीद है की जल्द वो इन पड़ोसियों की कोई काट निकाल लेंगे।