1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर उज्जैन में मार्ग चौड़ीकरण कार्यों का निरीक्षण

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर उज्जैन में मार्ग चौड़ीकरण कार्यों का निरीक्षण

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन में प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण कार्यों का संभाग आयुक्त आशीष सिंह और कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कहारवाड़ी, रामघाट, हरसिद्धि की पाल, बक्शी बाजार, गुदरी चौराहा, 24 खंबा और पिपलीनाका सहित विभिन्न मार्गों पर चल रहे कार्यों की प्रगति देखी।

By: Nivedita 
Updated:
सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर उज्जैन में मार्ग चौड़ीकरण कार्यों का निरीक्षण

उज्जैन, 22 सितंबर। सिंहस्थ महापर्व-2028 की तैयारियों को लेकर उज्जैन में सड़क और यातायात व्यवस्था से जुड़े विकास कार्यों की निगरानी तेज कर दी गई है। इसी क्रम में संभाग आयुक्त आशीष सिंह और कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने शहर में चल रहे प्रमुख मार्ग चौड़ीकरण कार्यों का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

सिंहस्थ की दृष्टि से महत्वपूर्ण मार्गों की समीक्षा

अधिकारियों ने नगर निगम के माध्यम से कराए जा रहे विभिन्न सड़क चौड़ीकरण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की स्थिति और आगामी तैयारियों से जुड़े पहलुओं पर संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली गई। निरीक्षण में कहारवाड़ी मार्ग, हरसिद्धि की पाल से रामघाट मार्ग, बक्शी बाजार से गुदरी चौराहा तथा 24 खंबा से हरसिद्धि की पाल तक प्रस्तावित एवं चल रहे मार्ग चौड़ीकरण कार्यों को देखा गया।

 

कई प्रमुख सड़कों पर चल रहा काम

निरीक्षण के दौरान खजूर वाली मस्जिद से अब्दालपुरा होते हुए जीवाजी गंज थाने के सामने से गौतम मार्ग, नयापुरा और पिपलीनाका मुख्य मार्ग तक किए जा रहे चौड़ीकरण कार्य की भी समीक्षा की गई। सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए शहर के प्रमुख मार्गों का व्यवस्थित और सुगम होना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसी उद्देश्य से संबंधित सड़क परियोजनाओं की प्रगति पर प्रशासन की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है।

नगर निगम के अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा, अपर आयुक्त संतोष टैगोर सहित नगर निगम के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने चल रहे कार्यों की स्थिति से संभाग आयुक्त और कलेक्टर को अवगत कराया।सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए उज्जैन में सड़क, यातायात और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों की प्रगति की नियमित समीक्षा की जा रही है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...