Simhastha Mahaparv News in Hindi

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर उज्जैन में मार्ग चौड़ीकरण कार्यों का निरीक्षण

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर उज्जैन में मार्ग चौड़ीकरण कार्यों का निरीक्षण

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन में प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण कार्यों का संभाग आयुक्त आशीष सिंह और कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कहारवाड़ी, रामघाट, हरसिद्धि की पाल, बक्शी बाजार, गुदरी चौराहा, 24 खंबा और पिपलीनाका सहित विभिन्न मार्गों पर चल रहे कार्यों की प्रगति देखी।

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, एसीएस राजेश रजौरा ने किया विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, एसीएस राजेश रजौरा ने किया विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

सिंहस्थ-2028 महापर्व की तैयारियों के तहत अपर मुख्य सचिव श्री राजेश रजौरा ने विभिन्न विकास कार्यों एवं प्रस्तावित पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने गंगेडी और सिकंदरी क्षेत्र में प्रस्तावित पार्किंग व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान संभाग आयुक्त एवं सिंहस्थ मेला अधिकारी श्री आशीष सिंह सहित प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।