1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हापुड़ : स्कूली छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत किया जागरूक

हापुड़ : स्कूली छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत किया जागरूक

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हापुड़ : स्कूली छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत किया जागरूक

हापुड़ : उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के पिलखुवा में मिशन-शक्ति अभियान को लेकर महिलाओं को पुलिस उपाध्यक्ष रूपाली रॉय ने कोतवाली पिलखुवा के मारवाड़ इंटर कॉलेज में स्कूली छात्राओं को सुरक्षा संबंधी उपायों के प्रति जागरूक किया।

महिलाओं एवं छात्राओं के विरुद्ध घटित होने वाले अपराधों एवं उनके उत्पीड़न की रोकथाम के लिए मिशन-शक्ति अभियान में पुलिस उपाध्यक्ष रूपाली राय नोडल अधिकारी हापुड़ एवं उप निरीक्षक सुनीता मलिक महिला थाना और प्रभारी निरीक्षक आदेश कोर ने पिलखुवा स्थित मारवाड़ इंटर कॉलेज में कार्यक्रम समारोह में बताया कि सार्वजनिक स्थलों जैसे-चौराहों, बाजारों, कालेज, कोचिग संस्थान व अन्य सार्वजनिक स्थलों को असामाजिक तत्वों से मुक्त कराने तथा महिलाओं एवं छात्राओं के साथ राह चलते छेड़खानी, अभद्रता आदि घटनाओं को रोकने के लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है।

 

इसके अन्तर्गत यूपी पुलिस की सुरक्षा संबंधी सेवाएं जैसे डायल 112 नंबर, वूमेन पावर लाइन 1090, यूपी कॉप एप, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा महिला हेल्प डेस्क के बारे में जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि महिलाए आत्मनिर्भर बने और निर्भीक होकर अपनी शिक्षा ग्रहण करें और साथ ही सभी छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के प्रति जागरूक करते हुए उनकी सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...