1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. इन केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार का बड़ा तोहफा, अब 5 गुना ज्यादा मिलेगी यह रकम, बढ़ी लिमिट

इन केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार का बड़ा तोहफा, अब 5 गुना ज्यादा मिलेगी यह रकम, बढ़ी लिमिट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
इन केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार का बड़ा तोहफा, अब 5 गुना ज्यादा मिलेगी यह रकम, बढ़ी लिमिट

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के तबाही के बीच केंद्र सरकार ने कुछ केंद्रीय कर्मचारियों का मेडिकल क्‍लेम रीइम्‍बर्समेंट की Ceiling बढ़ाने का बड़ा फैसला किया है। शिक्षा विभाग के आदेश के मुताबिक अब नवोदय विद्यालय समिति  के कर्मचारियों को 5 गुना मेडिकल क्‍लेम मिलेगा। केंद्रीय कर्मचारियों को अब 5000 रुपए के बजाय 25000 रुपए सालाना मिलेंगे।

सरकार के आदेश के मुताबिक प्रिंसीपल को छोड़कर दूसरे कर्मचारी अगर सरकारी या CGHS से पंजीकृत अस्‍पताल में इलाज कराते हैं, तो उनके उपचार  की ceiling 5000 रुपए से बढ़ाकर 25000 रुपए होगी। यह आदेश 14 मई से लागू हुआ है। इसके अलावा विद्यालय स्‍तर का कर्मचारी अगर AMA से ट्रीटमेंट कराता है तो उसकी ceiling 5000 रुपए से बढ़ाकर 15000 रुपए की गई है।

वहीं विभाग की मानें तो प्राइवेट डॉक्‍टर को रखने का प्रस्‍ताव भारत सरकार के फैसले के अनुरूप है। हालांकि इससे पहले रीजनल ऑफिस सभी प्रधानाचार्य को व्‍यापक गाइडलाइंस भेजेगा और उसको भी इन नियमों को मानना होगा।

आपको बता दें कि यह भत्‍ता उनके लिए है, जो केंद्रीय कर्मचारी स्वास्थ्य  क्षेत्र से बाहर रहते हैं। 19 दिसंबर 1997 के बाद से FMA में बहुत से बदलाव हुए हैं। इसे बीच-बीच में रिवाइज भी किया जाता है। केंद्र सरकार ने इससे पहले पेंशनरों को 1000 रुपए मेडिकल भत्‍ता देने की मंजूरी दी थी।

वहीं इसमें वे लोग शामिल थे, जिन्‍होंने अपने रिटायरमेंट या उसके बाद इस भत्‍ते की मांग नहीं रखी थी। वह इस भत्‍ते के लिए अप्‍लाई कर सकते हैं। उन्‍हें अप्‍लाई करने की तारीख से यह भत्‍ता मिलना शुरू हो जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...