1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. खुशखबरी : कोरोना की देसी वैक्सीन COVAXIN 15 अगस्त को लांच हो सकती है

खुशखबरी : कोरोना की देसी वैक्सीन COVAXIN 15 अगस्त को लांच हो सकती है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
खुशखबरी : कोरोना की देसी वैक्सीन COVAXIN 15 अगस्त को लांच हो सकती है

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच देश के लिए एक राहत की खबर है। दरअसल कुछ दिनों पहले ही यह खबर आई थी कि  फार्मास्यूटिकल कंपनी भारत बायोटेक को  ह्यूमन ट्रायल की इजाजत मिल गयी है।

अब उससे जुड़ी एक और अच्छी खबर आ रही है। दरअसल 7 जुलाई से ह्यूमन ट्रायल के लिए इनरोलमेंट शुरू हो जाएगा।

इसके बाद अगर सभी ट्रायल सही हुए थे तो आशा है कि 15 अगस्त तक कोवैक्सीन को लॉन्च किया जा सकता है।

आपको बता दे, भारत बायोटेक कंपनी ने पोलियो, रेबीज, रोटावायरस, जापानी इनसेफ्लाइटिस, चिकनगुनिया और जिका वायरस के लिए भी वैक्सीन बनाई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...