1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अच्छी खबर : 21 जुलाई से शुरू हो सकती है अमरनाथ यात्रा

अच्छी खबर : 21 जुलाई से शुरू हो सकती है अमरनाथ यात्रा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अच्छी खबर : 21 जुलाई से शुरू हो सकती है अमरनाथ यात्रा

सावन के माह में शिव भक्तों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार पर अब विचार किया जा रहा है कि 21 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू कर दी जाए।

हालांकि कोरोना के चलते इस बार सिर्फ सीमित लोगों को परमिशन दी जायेगी वहीं नियम भी सख्त किये जा सकते है।

दरअसल बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं कोरोना की जांच करानी होगी वही कोरोना के कारण 55 साल के कम आयु के भक्तों को ही अनुमति देने पर विचार चल रहा है।

इसके साथ ही साथ 1 दिन में गुफा तक 500 श्रद्धालुओं को ही जाने की इजाजत मिलेगी और बाहर से आये व्यक्ति की जब तक रिपोर्ट नेगेटिव नहीं आ जाती, क्वारंटाइन सेंटर में रहना होगा।

बताया जा रहा है कि करीब 2 सप्ताह की अमरनाथ यात्रा होगी यानी यात्रा 3 अगस्त तक चलेगी। ज्ञात हो, अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं का कठुआ के लखनपुर में टेस्ट होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...